Invalid slider ID or alias.

गंगरार- कस्बे मे महर्षि गालव समाज द्वारा जवरा बीज के अवसर पर रंगोत्सव मनाया गया। पुलिस थाने मे जवानो ने खेली होली।

 

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ श्री कमलेश सालवी।

गंगरार।उपखंड मुख्यालय पर आज महर्षि गालव समाज द्वारा जवरा बीज के अवसर पर रंगोत्सव मनाया गया। समाज के गणमान्य लोग एकत्रित होकर चारभुजा नाथ मंदिर से चारभुजा नाथ के जयकारे लगाते हुये, फाग के रसीले गीत गाते, नाचते ओर रंगो की गुलाल उड़ाते हुए मस्ती में झूमते हुये सदर बाजार, नेहरू चोक, बस स्टेंड होते हुए शारणेश्वर महादेव पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर महा आरती की साथ ही क्षेत्र में भगवान से खुशहाली की प्रार्थना करते और पुनः नाचते गाते नगर में पहुंचे।
वहीं दूसरी ओर पुलिस थाने मे पुलिस के जवानों ने जमकर गुलाल उड़ाते हुए होली महोत्सव मनाया। इस दौरान जवानों ने मिलकर होली गीत गाते हुए चुटकले सुनाते हुए हास्य रंग बिखेरे। साथ ही क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी।

Don`t copy text!