Invalid slider ID or alias.

पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, पुलिस अधीक्षक के साथ किया डांस।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। जिले में होलिका दहन और धुलंडी पर्व को सुरक्षित व शांतिपूर्ण कराने कानून व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों ने दूसरे दिन बुधवार को हर्षोल्लास से होली का महा त्यौहार मनाया। चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन मे पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत भी पुलिसकर्मियों के बीच में पहुंचे। उन्होंने होली के गानों पर अपने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ मिलकर डांस किया।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने इस अवसर पर कहा कि जिले में होलिका दहन और धुलंडी के साथ शबेरात जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस का जाब्ता दोनों दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा, इसलिए बुधवार को पुलिस होली मनाई गई। पुलिस अधीक्षक ने अपने कर्मचारियों के साथ शहर वासियों को भी होली की बधाई दी व पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रहने व परिवार को समय देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यही एक ऐसा अवसर होता हैं जब पुलिस में रैंक भुलाकर सभी अधिकारी जवान एक साथ मिलकर कोई उत्सव मनाते है।
पुलिस लाइन में होली खेलने का यह आयोजन करीब तीन से चार घंटे चला। पुलिस कर्मी होली गीतों पर खूब नाचे गाये और गुलाल व रंग उड़ाया। पुलिसकर्मियों ने हास्य गीत व चुटकुले सुनाए।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के अलावा एएसपी अर्जुन सिंह, गीता चौधरी, डीएसपी चित्तौड़गढ़ बुद्धराज, निम्बाहेड़ा आशीष कुमार, बड़ीसादड़ी नगेन्द्र कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

Don`t copy text!