Invalid slider ID or alias.

कपासन-बालिका स्कूल सुरपुर में वार्षिकोत्सव पर थिरके नन्हें पांव भामाशाह ने खुलकर किया सहयोग।

 

वीरधरा न्यूज़।कपासन।रोशन लाल रेगर।

कपासन।समीपवर्ती राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरपुर में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान, पुरूस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्णा चास्टा, अध्यक्षता अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राम सिंह चुंडावत, पीईईओ महेंद्र सिंह राठौड़,विशिष्ठ अतिथि प्रकाश चन्द्र जाट विधान सभा युथ कांग्रेस अध्यक्ष एवम् जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य मुके श कुमार जटिया, वार्ड पंच कमलेश खटीक, वार्ड पंच भामाशाह कैलाश चोपड़ा गोदियाना, जगदीश चंद्र जाट, जगदीश चंद्र तेली, नंद गिरी गोस्वामी, कैलाश गिरी गोस्वामी, सुरेश कुमार खटीक गोदियाणा, महेंद्र कुमार, पिंकी वर्मा, सर्वेश मीणा, मीना जैन, विष्णु लोहार, रतन गिरी गोस्वामी, प्रमिला जैन, कला देवी कलाल कुलदीप शिक्षण संस्थान के प्रबंध संचालक रोशन लाल रेगर सहित कई गणमान्य नागरिक महानुभाव उपस्थित रहे। सी बी ई ई ओ कृष्णा चास्टा ने शिक्षा की गुणवत्ता युक्त शिक्षा में मेवाड़ को पिछड़ता देखकर विडंबना व्यक्त कर शेखावाटी क्षेत्र का उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम को ए सी बी ईओ डॉक्टर राम सिंह चुंडावत, महेंद्र कुमार गोदियाना, पिंकी वर्मा, हनुमान पचार, रोशन लाल रेगर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जय सिंह ने किया। साथ ही आभार व्यक्त हनुमान पचार ने किया।

Don`t copy text!