Invalid slider ID or alias.

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की प्रवेश प्रकिया शुरू।

 

वीरधरा न्यूज़।जाशमा @ श्री अशोक शर्मा।

भूपालसागर। ब्लॉक के मालिखेड़ा स्तिथ स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में राज्य सरकार के आदेशानुसार सप्रवेश प्रक्रिया के अन्तर्गत सत्र2023-24के लिए कक्षा6से8 में रिक्त सीटो के विरुद्ध प्रवेश हेतु राजस्थान सरकार द्वारा जारी सन्दर्भित प्रवेश नीति अनुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जानी है।
इस हेतु राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के स्तर से निम्नानुसार कलेंडर से प्रक्रिया पूरी होंगी निर्धारित कैटेगिरी का निर्धारण करते हुए प्रवेश दिया जायेगा।
1.प्रवेश हेतु आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी करना 08.03.2023से 16.03.2023
2.चयनित आवेदक की सूची का निर्धारण करना22.03.23
3.प्रवेश हेतु चयनित आवेदकों की सूची जारी किया जाना 27.03.2023.
4.चयनित आवेदकों से प्रवेश फॉर्म भरवाया जाना 31.03.2023
5 कक्षा 6से 8 तक कक्षाओं का संचालन किया जाना 01.04.2022.
आयु का निर्धारण निम्नानुसार रहेगा।
प्रवेश हेतु आयु का निर्धारण…
कक्षा 6 – 01/04/2011 से 31/03/2013(10 से 12 वर्ष)
प्रवेश समिति द्वारा छूट (6माह अधिकतम व न्यूनतम) के बाद कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयु
01/10/2010से 30/09/2013(9वर्ष 6माह से 12 साल 6 माह)
कक्षा 7 हेतु 01/04/2010 से 31/03/2012(11 से 13वर्ष)
कक्षा 8 हेतु 01/04/2009से 31/03/2011(12 से 14 वर्ष)।

Don`t copy text!