वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।
चित्तौडग़ढ़।भाजपा नगर मंडल चंदेरिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सुवालका ने बताया कि इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट ने पंडित दीनदयाल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित जी प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठन करता एवं एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्त्रोत थे, हमारे पथ प्रदर्शक थे, उनके विचारों को प्रत्येक कार्यकर्ता को आत्मसात करके उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान समर्पण निधि अभियान संयोजक पूरन सिंह राणा व सह संयोजक अरमान खान ने समर्पण निधि के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं समर्पण नीति अभियान के तहत बूथ अध्यक्षों को तीन शक्ति केंद्रों में विभाजन करके समर्पण निधि बेठकै तय की गई, जिसमें शक्ति केंद्रों में आने वाले बूथ अध्यक्षों और कार्यकारिणी को अधिक से अधिक समर्पण के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल गवारिया, पार्षद प्रतिनिधि मनोज सुवालका, पूर्व पार्षद घनश्याम मेनारिया, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज सुवालका, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, भाजयुमो मंडल महामंत्री कृतज्ञ दशोरा, मन की बात मंडल संयोजक बलवंत बाबेल, बूथ अध्यक्ष रतन बेरवा, अहमद नूर, रुस्तम खान, देवेंद्र सिंह राणावत मनीष बाबेल और सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।