Invalid slider ID or alias.

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया संत रविदास जी महाराज की शोभायात्रा का स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। मेघवाल समाज द्वारा आज संत शिरोमणि श्री 1008 रविदास जी महाराज की जयंती पर विशाल शोभायात्रा का शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किला रोड स्थित स्काउट गाइड कार्यालय के सामने किया गया।
प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने बताया कि राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं सभापति संदीप शर्मा के निर्देशानुसार शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
इस स्वागत एवं अभिनन्दन के कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षद अशोक वैष्णव, कन्हैया लाल माली, शेलेन्द्र सिंह, देवराज साहू, संदीप सिंह अरोड़ा, राजू खटीक, गोपाल सालवी, महावीर सिंह देलवास, सुनील चौधरी,महेश गाडरी आदि कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं पुष्प वर्षा कर संतो को माल्यापर्ण किया।

Don`t copy text!