Invalid slider ID or alias.

अशोक कुमार रेगर मुरला पी इओ राज्य स्तरीय उत्कृष्ठ सेवा पुरूस्कार से सम्मानित।

 

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन।समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरला के पी इ ओ को अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ द्वारा राज्य स्तरीय पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान समारोह में गौरवमय सेवा, विगत वर्षो की शैक्षणिक एवम् सह शैक्षणिक गतिविधियों के निरीक्षण उपरांत टीम द्वारा चयन किया गया। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरला भूपालसागर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार रेगर को उत्कृष्ट सेवा के फल स्वरुप यह सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय स्टॉफ, परिजनों, एवम् क्षेत्र वासियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Don`t copy text!