Invalid slider ID or alias.

बंटी आंजना की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा का धरना दूसरे दिन भी जारी।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ डेस्क।

निम्बाहेड़ा।गुरुवार को केसुन्दा निवासी विकास उर्फ बंटी आंजना की नगर में दिनदहाडे गोलीबारी कर हत्या करने वाले दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
एसडीएम कार्यालय के बाहर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पूर्वी ग्रामीण मण्डल द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन सांसद सीपी जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, चित्तौडगढ़़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने शामिल होकर धरने में अपने विचार व्यक्त किए।
धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद सीपी जोशी ने भाजपा कार्यकर्ता बंटी आंजना की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करते हुए दिवंगत कार्यकर्ता आंजना को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद जोशी ने कहा कि पिछले चार सालों से राजस्थान में कांग्रेस शासन में आमजन को परेशान करते हुए अपराधियों को शरण दी जा रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस शासन में हिन्दुओं पर अत्याचार किया जा रहा है, हिन्दुओं के धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाकर पीएफआई जैसे आतंकी संगठनों को कार्यक्रम करने की छूट दी जाती है।
सांसद जोशी ने अपने उद्बोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि अपने मृतक भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन के लिए हमें एक दिन नहीं अनैक दिनों तक भी संघर्ष करना पड़ा तो हम करेगें।
सांसद जोशी ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता के दबाव में कार्य करना बंद कर आमजन के हित के लिए काम करें क्योंकि अब तो उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, अपराधियों को भी चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे भी तैयार रहे, सबका हिसाब किया जाएगा।
धरने को चित्तौडगढ़़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में विगत चार वर्षों में निम्बाहेड़ा विधानसभा सहित प्रदेशभर में भाजपा का कार्यकर्ता प्रताडि़त हो रहा है। निम्बाहेड़ा विधानसभा में लगातार हो रही ऐसी घटनाऐं दुर्भाग्यपूर्ण है। आक्या ने कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ता बंटी आंजना की हत्या का मुद्दा विधानसभा में उठाकर इसकी सीबीआई से जांच की मांग करेगें। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से अपने दिवंगत साथी को न्याय दिलाने के लिए एक साथ खड़े होकर संघर्ष करने का आव्हान किया।
पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट ने बताया कि धरने को भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला उपप्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बरसिंह अहीर, प्रधान बगदीराम धाकड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सरपंच ओंकारलाल धाकड़, यशवंत मेहता, नरेश आमेटा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाखड़, शंभूलाल जाट, शंकरलाल गाडरी, देवीसिंह आंजना, अम्बालाल मीणा, राजपालसिंह कदमाली, पार्षद जगदीश माली, शिवलाल धाकड़, शिवलाल जाट धनोरा सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता आंजना की हत्या के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
धरने का संचालन ओबीसी मोर्चा जिला महामन्त्री रोशन राठौड़ ने किया जबकि आभार नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस पारख, श्याम अग्रवाल, नगर महामंत्री मयंक अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, मंत्री कालू सेन, संजय शर्मा एवं बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहे। 5 फरवरी, रविवार को भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Don`t copy text!