Invalid slider ID or alias.

बस्सी मंडल का नव मतदाता अभियान का द्वितीय चरण का हुआ समापन।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बस्सी विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ का नव मतदाता अभियान का द्वितीय चरण का हुआ समापन। महामंत्री व नव मतदाता अभियान मंडल संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि बस्सी मंडल अध्यक्ष भँवर सिंह खरडी बावड़ी नेतृत्व में नव मतदाता अभियान चलाया गया जिसमें द्वितीय चरण के तहत सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थानों मैं कार्यकर्ता द्वारा संपर्क पंजीयन संवाद किया गया। बस्सी मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों मानपुरा,सेमलपुरा,नगरी,घोसुंडी, सोनगर,बिजयपुर,उदपुरा,ऐराल,पाल, अभयपुर, नेतावलगढ़ पाछली,पालका, इन स्थानों पर शिक्षण संस्थाओं पर कार्यकर्ता द्वारा नव मतदाताओं से संपर्क कर उनका पंजीकरण किया और राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए प्रेरित किया विभिन्न शक्ति केंद्रों के संपर्क पंजीयन संवाद कार्यक्रम दौरान जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी रेणु मिश्रा, मंडल मंत्री सावंत सिंह,शिव शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष किशन सुथार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम शर्मा, निर्भय राम धाकड़, प्रह्लाद राय तेली,हस्तीमल धाकड़, कालू साहू,नारायण गुर्जर सरपंच गोपाल सिंह, सरपंच देवकिशन,रतन भंवर सिंह, जगदीश सिसोदिया,लक्ष्मण सुथार,नरेंद्र सिंह,राकेश मीणा,भंवर सिंह,कालू जाट, कैलाश गुर्जर,अभिराज सिंह गोवर्धन सिंह भाटी,नरेंद्र सिंह सुरजपोल इत्यादि कार्यकर्ता संपर्क पंजीयन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Don`t copy text!