Invalid slider ID or alias.

जिले में 32 करोड़ की लागत से 63 खेल स्टेडियम स्वीकृत डीएमएफटी फंड से कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति आदेश जारी।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। जिले में प्रस्तावित कुल 63 ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में 50 – 50 लाख के खेल स्टेडियमो की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। डीएमएफटी फंड से कुल 32 करोड़ की लागत से इन खेल स्टेडियमों का निर्माण होगा।
निम्बाहेड़ा ब्लॉक के बडोली घाटा, रानीखेड़ा, जलिया, मरजीवी कनेरा, केली, अरनिया जोशी, फाचर अहिरान, कोटडी कला, बडावली, बिनोता, गादोला एवं लसडावन में खेल स्टेडियम के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार ब्लॉक भदेसर के बानसेन, धीर जी का खेड़ा एवं भादसोड़ा में चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के घोसुंडी, नरेला, नेतावल गढ़ पांचली, जालमपुरा, केलझर, सेहनवा, सोनगर, गिलुंड, बोरदा, सादी, धनेतकला, औझरी, रोलाहेड़ा, सतपुड़ा, पाल, पुरोहितों का संवता एवं बड़ोदिया में ; ब्लॉक राशमी के रूद एवं रेवाड़ा में; ब्लॉक भैंसरोडगढ़ के बोराव, लोहारिया एवं धागड़माऊ कला में प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
इसी प्रकार ब्लॉक बेगू में इटावा, चेची, लालास, पारसोली, राजगढ़, सांमरिया कला, सारण में; ब्लाक गंगरार के गोवलिया, साडास, बोरदा, बूढ, खारखंदा में; ब्लॉक डूंगला के बिलोदा, मंगलवाड; कपासन ब्लॉक के उमन्ड, मुंगाना, रोलिया एवं रेवलिया खुर्द में; भोपाल सागर के भूपालसागर में; बड़ी सादड़ी के पिंड, लक्ष्मीपुरा, बांसी में; निंबाहेड़ा के मिंडारा में; भदेसर के नेपावली में खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

Don`t copy text!