Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़-देश में प्रत्येक नागरीक अपने भीतर सदैव राष्ट्र प्रेम के भाव रखे -ओजस्वी।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।
चितौडगढ। राष्ट्रीय पर्व 74वें गणतंत्र दिवस पर श्रम विभाग के दफ्तर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मदन सालवी ओजस्वी ने ध्वजारोहण कर देश के प्रति समर्पित भाव से तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर एक राष्ट्रीय विचार गोष्टी का भी आयोजन हूआ।
80 वर्षिय चिकित्सालय सेवा सेवानिवृत्त, सामाज सेवी, कम्पाउडर रहे, रतन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में देश की आजादी के पहले के हालात ओर आज के परिवेश पर, राष्ट्रीय भाव हम सभी में हर हाल में बने रहे
विचार रखे।
इस दोरान भारतीय बहूजन साहित्य अकादमिक भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मदन सालवी ओजस्वी ने राष्ट्रीय विचार के साथ देश के लिऐ अपने घर परिवार, सब कुछ छोडकर जान न्योछावर कर देश के लिऐ कुर्बान होने वाले तमाम शहीदों, भारतीय सॅविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, सीमा पर शहीद हो रहे शहीदो को नमन करते याद किया गया।
इस दोरान निकीता गंधर्व, रतन लाल शर्मा, रघुनन्दन मोड, बाबु लाल छीपा, गिरीराज सिह, जयप्रकाश प्रजापत, धर्मेद्र गांछा, आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!