Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़ विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित आज 26 जनवरी 2023 को अभियान की शुरुआत की गई,अभियान के समन्वयक महेंद्र शर्मा एवं मोहन सिंह भाटी ने बताया कि राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में शहीद स्मारक में देश के शहीदों को नमन किया और यात्रा को प्रारंभ कर राजीव गांधी उद्यान पहुँच कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आदमकाय प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, इस दौरान चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के सभापति संदीप शर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद सिसोदिया चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पार्षद गण एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे, समन्वयक महेंद्र शर्मा एवं मोहन सिंह भाटी ने बताया कि यह यात्रा 2 महीने तक पूरे भारतवर्ष में चलेगी जिसमें चित्तौड़गढ़ विधानसभा के गांव-गांव एवं प्रत्येक बूथ पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों को लेकर राहुल गांधी का संदेश, हर घर पर भारत जोड़ो यात्रा के स्टिकर एवं कांग्रेस पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे साथ ही प्रत्येक पंचायत एवं नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियां एवं कुशासन के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही देश मे फैल रही जातिगत नफरत एवं भारत की अखंडता एवं एकता को जोड़े रखने का अभियान चलाया जायेगा।

Don`t copy text!