Invalid slider ID or alias.

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 22 और 23 फरवरी को

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। जिले में 22 और 23 फरवरी को जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
शांति एवं अहिंसा विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु जिले की सभी नगर पालिकाओं के प्रत्येक वार्ड से दो – दो प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। शिविरों के आयोजन के संबंध में जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर विभागवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Don`t copy text!