Invalid slider ID or alias.

सावित्री बाई फुले की जयंती पर सेगवा में भारतीय बहुजन साहित्य अकादमी ने दी श्रद्धांजलि।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ श्री अनिल सुखवाल।

चित्तौड़गढ़। शहर के सेगवा में भारतीय बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा सावित्री बाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।
महान समाज सुधारक एवं समाज सेविका सावित्री बाई फुले की जयंती पर भारतीय बहुजन साहित्य अकादमी के संरक्षक एवं अध्यक्ष मदन सालवी ओजस्वी ने कहा कि सदियों से मानव जीवन में अशिक्षा का अंधकार भरा रहा, जिसे सावित्री बाई फुले तथा महात्मा ज्योतिबा फुले के अथक सामाजिक संघर्षों के फलस्वरूप आज हम शिक्षा की सीढ़ियों के शिखर की ओर बढ़ रहे हैं।
भारतीय बहुजन साहित्य अकादमिक के तत्वधान में सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने पर विचार रखें।
महिला पदाधिकारी पार्वती सालवी, संतोष सालवी, बदाम मीना, गरिमा, ज्योति मीणा, सुनना सालवी, प्रकाश सालवी आदि ने अपने विचार रखें। सभी सदस्यों ने फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Don`t copy text!