Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बौंली-सावित्रीबाई फुले की 192 वीं जयंती मनाई।

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौंली। क्षेत्र के विद्यालय में एवं अनेकों सामाजिक संगठनों ने माता सावित्रीबाई फुले की 192 वीं जयंती मनाई। इस दौरान लोगों ने पक्षियों को दाना व गाय को चारा डाल कर धार्मिक पात्रता का परिचय दिया। सैनी छात्रावास में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जयंती में सैनिक समाज के समिति अध्यक्ष रामकिशोर सैनी, उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, लड्डू लाल सैनी, सुरेंद्र सैनी, युवा अध्यक्ष प्रेम राज सैनी, विष्णु सैनी, मुकेश सैनी, पिंटू व भाजपा नेता अशोक मंडावरा,व आसाराम सैनी आदि ने मां सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर प्रकाश डाला एवं महानायक का को शिक्षा की देवी के रूप में नारी शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने आज भी नारी शिक्षा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। लाल बहादुर शास्त्री अकैडमी में आयोजित सावित्रीबाई फुले की जयंती पर एकेडमी के निदेशक नंदकिशोर सैनी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वंदना कर जयंती मनाई।

Don`t copy text!