Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बौंली-कांग्रेस सभापति की बर्खास्तगी को लेकर धरना प्रदर्शन।

 

वीरधरा न्यूज़। बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद सभापति विमल चंद महावर को राज्य सरकार द्वारा अब तक भी बर्खास्त नहीं करने से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के सवाई माधोपुर नगर परिषद पार्षदों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। मंगलवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर भरत लाल मथुरिया व अन्य भाजपा नेता धरना स्थल पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञात रहे 21 अक्टूबर 2022 को सवाई माधोपुर नगर सभापति विमल चंद महावर को ₹30हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया था जब से ही सवाई माधोपुर सभापति जेल में है इनकी बर्खास्तगी को लेकर भाजपा पार्षदों ने जिला कलेक्टर नगरिया शासन विभाग से भी मांग की थी।
धरना प्रदर्शन पर नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता कपिल जैन, सोनू मंगल, रितेश भारद्वाज, चंदन सिंह, देवेंद्र मोहन गोतम, हरी प्रसाद गुप्ता, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर सुधीर जोशी सहित अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!