Invalid slider ID or alias.

कांग्रेस राज में साम्प्रदायिक तनाव की आग में जल रहा है प्रदेश- पूर्व मंत्री कृपलानी।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ डेस्क।

निम्बाहेड़ा।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान सरकार के कुशासन के विरोध में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के छठे दिन शुक्रवार को लसड़ावन ग्राम में पूजा अर्चना के साथ आरम्भ होकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची।
इस दौरान राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ एवं जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में अपराध के मामले में सम्पूर्ण प्रदेश साम्प्रदायिक तनाव की आग में जल रहा है। सरकार की शह पर एक समुदाय विशेष के अपराधियों ने चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा सहित छबड़ा, करौली, जोधपुर, नोहर, मेवात आदि क्षेत्रों में सुनियोजित दंगे कर बहुसंख्यक समाज को प्रताडि़त किया गया। कृपलानी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद अब तक करीब दो दर्जन पुजारियों एवं साधू संतों की हत्याऐं हो चुकी है।
इस दौरान आयोजित सभाओं को श्रीचंद कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला उप प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, महामंत्री सोहनलाल अंजना, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, रत्नेश छाजेड़, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री अमर सिंह मीणा, शांतिलाल मेनारिया आदि ने भी सम्बोधित किया।

यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

जन आक्रोश यात्रा लसड़ावन से आरम्भ होकर बडोली माधोसिंह, धीनवा, जावदा, मड्डा चौराहा, नरसिंहगढ़, नया खेड़ा, कदमाली, मरजीवी, शोभावली, डलां किशनपुरा, कोटडी कलां होती हुई चरलिया एवं बांगरेड़ा मामादेव से जलिया ग्राम पहुंची। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया, वहीं बांगरेड़ा मामादेव पहुंचने पर सरपंच राजेश धाकड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ढा़ेल नगाडों के द्वारा पूजा अर्चना कर आतिशबाजी के साथ गांव में जुलूस निकाला। तत्पश्चात यहां सैंकडों ग्रामीणों की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया।

महिला चौपाल से यात्रा को मिला महिलाओं का समर्थन

शुक्रवार को जन आक्रोश यात्रा का रात्रि पड़ाव जलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हुआ, जहां रात्रि चौपाल के रूप में महिला चौपाल का आयोजन किया। यहां यात्रा के विधानसभा संयोजन एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, यात्रा के जिला संयोजक सीपी नामधराणी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव के आतिथ्य में महिला चौपाल का आयोजन किया गया।
महिला चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक नवलखा ने कहा कि राज्य की मौजूदा कांग्रेस की निक्कमी सरकार के राज में छोटी बच्ची से लेकर वृद्ध महिला तक कोई सुरक्षित नहीं है। चार वर्ष के कांग्रेस राज में एक लाख 61 हजार से अधिक महिलाओं पर अत्याचार के मुकदमे दर्ज हुए हैं। बुजुर्ग महिलाओं के साथ आए दिन मारपीट कर उनसे आभूषण लूटने की घटनाऐं हो रही है, जिन पर पुलिस द्वारा किसी प्रकार का अंकुश नहीं लग पा रहा है।

जन आक्रोश यात्रा में यह रहे मौजूद

जन आक्रोश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित किसान एमोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का एवं नुक्कड़ सभाओं का महामंत्री राजेश जैन, गोपाल वैष्णव, माधूलाल डांगी, सत्यप्रकाश मेनारिया, चांदमल मेनारिया, गुलाब सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह, कारूलाल धाकड, फतेहलाल मेनारिया, तुलसीराम मेनारिया, पुष्कर धाकड, करूनाथ योगी, पुष्कर धाकड नरसिंहगढ़, प्यारचंद धाकड़, निर्भयराम धाकड़, कमलेश धाकड, राधेश्यम धाकड, लाभचंद धाकड़, राम गायरी, बजेराम गायरी, राजपाल सिंह, खेमराज बंजारा, शंकर बंजारा, पंस उपप्रधान जगदीश चंद्र आंजना, करूलाल आंजना, गोपाल लाल आंजना, देवी सिंह आंजना, गोपाल धाकड डलां किशनपुरा, गोपाल गायरी, कन्हैलायालाल धाकड, रघुनाथ सिंह, सरपंच पारसमल जैन कोटडी कलां, ओमप्रकाश बैरागी, बंशीलाल सुथार, मोहनलाल प्रजापत, अर्जुन मेघवाल, कन्हैयालाल शर्मा, सरपंच राजेश धाकड़, कंवरलाल धाकड, जमनालाल धाकड, सुनील धाकड, भगवतीलाल धाकड, नारायण लाल प्रजापत, तुलसीराम लुहार, तारा चंद, कैलाश धाकड, किशोर धाकड, अंबालाल मीणा जलिया, राजेंद्र शर्मा, दिनेश सोमानी, कैलाश जाट मकनपूरा, विस्तारक अभिराज पांडे, महेंद्र जाखड, शैलेश अहीर युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवलाल धाकड़ सहित सैंकडों ग्रामीणों ने स्वागत किया।

Don`t copy text!