Invalid slider ID or alias.

कपासन-दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

वीरधरा न्यूज़। शनि महाराज @ श्री गजेंद्र सिंह राणावत।

कपासन। महिला को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने के मामले आरोपी को किया गिरफ्तार गया। आरोपी ने महिला से जान पहचान बना कर उसके बाद चाकु की नोक पर उनके आपत्तिजनक फोटो ले लिए और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था।
एसआई सीताराम ने बताया कि क्षेत्र की एक 32 वर्ष महिला ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था जिसमें बताया गया कि महिला का पति ड्राइवर होने से अधिकतर बाहर रहता है थाना क्षेत्र के उमड़ निवासी प्रकाश चंद्र (23) पुत्र चुन्नी लाल माली ने महिला से जान पहचान बढ़ा ली और उसे अपनी बहन बताने लगा महिला का पति जब बाहर गया हुआ था तो उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर वो उसके घर में घुस आया और चाकू की नोक पर महिला के आपत्तिजनक फोटो क्लिक कर दिए जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ जबरदस्ती की वही ब्लैकमेल कर उसके सारे जेवरात भी ले लिए महिला ने आरोपी की शिकायत अपने पति से करने की बात कही तो आरोपी प्रकाश ने उसे और उसके पति को भी जान से मारने कि धमकी दी महिला ने आखिर परेशान हो कर अपने पति को इसकी जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश माली को गिरफ्तार कर लिया।

Don`t copy text!