Invalid slider ID or alias.

कपासन-अभिषेक दुग्गड़ ऑटोमोबाइल संघ अध्यक्ष मनोनीत।

वीरधरा न्यूज़।शनि महाराज@ श्री गजेंद्र सिंह राणावत।


कपासन।भारत ऑटोमोबाइल संघ की बैठक हाईवे मार्ग स्थित हीरो शोरूम पर आयोजित की गई जिसमें उपस्थित सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से अभिषेक दुग्गड़ को भारत ऑटो मोबाईल संघ अध्यक्ष मनोनीत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत ऑटो मोबाईल संघ कपासन की कार्यकारिणी बैठक स्थानीय हिरो शोरुम पर आहूत की गई। बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अभिषेक दुग्गड़ को अध्यक्ष पद पर मनोनित किया। बैठक मे प्रतिमाह पुर्णिमा के दिवस अवकाश रखने का निर्णय सर्व सम्मति से पारित किया। इसके अलावा प्रत्येक प्रतिष्ठान पर रेट लिस्ट लगाने एवं उनके अनुसार ही राशि लेने सहित अन्य मुद्दो पर चर्चा करते हुऐ निर्णय लिये गये।
नवमनोनित अध्यक्ष अभिषेक दुग्गड़ ने नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुऐ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अयुब भिस्ती, कोषाध्यक्ष व मिडिया प्रभारी पद पर मधुसुदन कुमावत, महामंत्री पद पर मनीष उपाध्यक्ष, मोहम्मद शरीफ,फरीद, राजकुमार लौहार, बबलु न्याति, मोनू उपाध्याय, सचिव पद पर मोहम्मद जाकीर, मोहम्मद रईस, मोहम्मद अयुब, मोहम्मद सईद, मोहम्मद मुकदर, मोहम्मद जाकीर पठान, सलाहकार पद पर पुखराज खाब्या, चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, श्याम लाल लौहार, सद्दाम, प्रहलाद सौमानी को मनोनित किया।

Don`t copy text!