Invalid slider ID or alias.

कपासन-पौशाक पाकर किसी ने सीना फुलाया तो कोई खिलखिलाता नजर आया।

 

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना निशुल्क पौशाक वितरण एवम दुग्ध वितरण योजना के शुभारंभ के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़वई में पी ई ई ओ अशोक कुमार रेगर के मुख्य आतिथ्य एवम एस एम सी अध्यक्ष मांगी लाल गाडरी की अध्यक्षता एवम् पूर्व एस एम सी अध्यक्ष सज्जन सिंह चारण, वार्ड पंच भूरा लाल गाडरी के विशिष्ठ आतिथ्य में निशुल्क गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन सहभागिता से विद्यालय में ग्राम वासियों द्वारा कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों हेतु फर्नीचर बनवाए गए। जिसका ग्राम वासियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रूप लाल मेघवाल, सुरेश चन्द्र मेनारिया, नरेंद्र कुमार बारबर, कन्हैया लाल मेनारिया, रवि कुमार, प्रवेश कुमार, नरेश कुमार लोहार, राहुल कुमार खटीक, विद्यालय सहायक रमेश चंद्र जाट सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पी ई ई ओ अशोक कुमार रेगर ने विद्यालय स्टॉफ एवम् प्रधानाध्यापक रूप लाल मेघवाल की कार्यशैली एवम लोकप्रियता की भूरी भूरी प्रशंशा की। आभार व्यक्त प्रधानाध्यापक रूप लाल मेघवाल ने किया।

Don`t copy text!