Invalid slider ID or alias.

भदेसर-ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दुग्ध वितरण एवं निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म वितरण का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।भदेसर/भादसोड़ा@ श्री सुरेश आचार्य।

भदेसर। श्री माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार गुणवंत लाल माली थे। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद बंसीलाल बसेर, वरिष्ठ नागरिक इंदर सिंह शक्तावत, संपत लाल दशोरिया, संजय खटोड़, कृष्ण बल्लभ भट्ट, भारत सिंह मेहता, उमेश मेहता, एसीबीईओ हेमंत कुमार जोशी थे। अतिथियों का स्वागत नोडल प्रधानाचार्य शंभू लाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम समन्वयक व्याख्याता प्रेम सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर पर 12.30 बजे कक्षा पहली से आठवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए दुग्ध एवं यूनिफार्म वितरण का आयोजन किया गया। सीबीईओ सालवी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेते हुए मन लगाकर अध्ययन करने के बारे में जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को इंद्र सिंह शक्तावत, संजय खटोड़, बंसीलाल बसेर ने भी उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर शिक्षक शंकरलाल भांबी, उमेश चाष्टा, रामरतन जाट, अरुणा दशोरा ,सुशीला राठी ,नीता मोदी, कुंता शर्मा, अकील अहमद, करण सिंह भाटी, अशोक कुमार वैष्णव, उपस्थित रहे। संचालन व्याख्याता प्रेम सिंह सिसोदिया ने किया। आभार सुशील मेहता ने जताया।

Don`t copy text!