Invalid slider ID or alias.

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन व जंगलराज से आमजन बेहद त्रस्त है: विधायक आक्या।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौडगढ़। विधानसभा क्षैत्र में भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा का 5 दिसम्बर से आगाज होगा।
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने बताया की प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन व जंगलराज से आमजन बेहद त्रस्त है। जनता का आक्रोश इस सरकार के खिलाफ इतना बढ़ गया है कि जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। इसी जंगलराज के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। जन आक्रोश आंदोलन 2023 विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रयासो की शुरूआत है।
जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की विधानसभा क्षैत्र में 5 दिसम्बर को आरम्भ जन आक्रोश रथ यात्रा प्रत्येक गांव व ढाणी में जायेंगी। इस दौरान प्रत्येक स्थान पर चौपाल व नुक्कड़ सभाएं होगी जिसके माध्यम से आमजन को कांग्रेस सरकार के कुशासन के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस जन आक्रोश रथ यात्रा में प्रत्येक रथ पर एक शिकायत पेटिका भी होगी जिसमें विधानसभा के लोग कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी शिकायत उसमें रख सकेंगें। इसी प्रकार आमजन के लिये मिस्ड कॉल नम्बर (8140200200) भी जारी किया गया है जिसपर लोग मिस्ड कॉल कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज करा सकेंगें।
विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की जन आक्रोश यात्रा रथ का आगाज 5 दिसम्बर को भदेसर स्थित भैरूजी के स्थान से होगा जहां पर रथ की पूजा के साथ विशाल आमसभा का आयोजन होगा। इस आमसभा में प्रदेश व स्थानीय नेता सम्मिलित होगे। यात्रा विधानसभा क्षैत्र में 7 दिवस तक लगभग 400 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 6 मण्डलो के 75 स्थानो पर सभा व चौपालो का आयोजन होगा। यात्रा का 12 दिसम्बर को चित्तौडगढ़ के खरडेश्वर महादेव के समीपस्थ इनाणी सिटी सेंटर पर आमसभा के साथ समापन होगा।

Don`t copy text!