Invalid slider ID or alias.

गंगरार-नेशनल हाइवे पर टोल के पास झाड़ियों मे व्यक्ति का शव मिला, नही हुई पहचान, शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ श्री कमलेश सालवी।
गंगरार। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को दिन में करीब 2 बजे के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर टोल नाके के करीब स्थित मनोमय फैक्ट्री के समीप झाड़ियों मे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। व्यक्ति के पास मे एक माचिस व स्मैक पिने की पन्नी, स्मैक पीने की नली एवं शंकर छाप तंबाकू की पुड़िया व चुने की ट्यूब मिली। अज्ञात व्यक्ति को प्रथम दृष्टि से देखने से स्मैक पीने का आदि है, जो कि स्मैक पीकर नशे में गिर जाने से सामने सिर पर पत्थर की चोट के निशान हैं।
जिसे जिला मुख्यालय चिकित्सालय सांवरिया जी के मोर्चरी मे रखवाई गई। अज्ञात व्यक्ति के संबंध में जानकारी हासिल की गई पर कोई भी जानकारी हासिल नही हुई।
मृतक व्यक्ति का माध्यम शरीर, गेहुआ रंग, हल्की दाढ़ी व मुछे बालो का रंग काला, काली पैन्ट जींस की व सफेद रंग का चौकड़ीदार शर्ट पहना हुआ है जो पीले रंग की चुन्नी(गमछा ) दाहिने हाथ पर भगवा रंग का मोली का डोडा बंधा हुआ है। रूपा कंपनी की अंडरवियर व रंग पीला, सैंडो बनियान पहने हुए हैं। दाहिने हाथ पर फास्ट टेग कंपनी की घंडी बंधी हुई है।

Don`t copy text!