Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बौंली-पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौंली। उपखंड मुख्यालय पर आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती फ्रेंड्स क्लब मैदान में मनाई गई जिसमें विधायक इंदिरा मीणा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पट पर पुष्प अर्पित किए व नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। सेवादल जिलाध्यक्ष संतोष स्वामी, जिला उपाध्यक्ष हरपाल कौर, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष आसिब खलीफा, विधानसभा अध्यक्ष सलीम मिर्जा, वहीद खां पठान ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला व केंद्र की वर्तमान सरकार की नीतियों व बढ़ती महंगाई पर विरोध प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सेवादल की टीम ने नगर में तिरंगा रैली निकाली जिसमे राजेश राजौरा रामवतार मंगल श्योपाल माली मंजूर चौधरी, मसरूफ खान शकुंतला, तनसुख वर्मा, राजकुमार शर्मा, गुरुवचन वाल्मीकि, लक्ष्मीकांत मीणा, शिव प्रसाद कांवरिया, आजम मिर्जा, वसीम खान आसाब पठान, जगदीश राजोरा, ब्रजमोहन गोठड़ा, बुंदू खां पठान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का जिला उपाध्यक्ष हरपाल कौर ने आभार व्यक्ति किया।

Don`t copy text!