Invalid slider ID or alias.

कपासन-बांसुरी की धुन ने किया मंत्र मुग्ध, चटर्जी बहनों ने दर्शकों का मन मौहा।

 

वीरधरा न्यूज़।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन।स्पीक मैके की विरासत श्रृंखला में आई अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी कलाकार बहनें सुष्मिता चटर्जी एवम देवेप्रिया चटर्जी ने कपासन नगर वासियों एवम आर एन टी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवम दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का मन मौहा।
कार्यक्रम की संयोजिका नीमा खां ने बताया कि प्रातः काल सत्र में स्पीक मैके चित्तौड़ गढ़ प्रांत समन्वयक जे पी भटनागर के निर्देशन में आई अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बहनें सुष्मिता चटर्जी एवम् देवेप्रिया चटर्जी ने अपनी बांसुरी की धुन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
महाविद्यालय प्राचार्य अफसर अली के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ स्पीक मैके राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर जे पी भटनागर एवम् प्रबंध निदेशक नीमा खां एवम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर अनिल गोठवाल, कृषि निदेशक सुनील शर्मा, कृषि प्राचार्य एल के दशोरा, विद्यालय प्राचार्य राहुल जैन, एवम् मोहमद ताहिर खां एवम् स्टॉफ गण सहीत गणमान्य नागरिक एवम् दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के 1200विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!