Invalid slider ID or alias.

बड़ीसादड़ी-राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का उपशाखा निर्वाचन 20 नवंबर को।

 

वीरधरा न्यूज़।बड़ीसादड़ी@ श्री रामसिंह मीणा।

बड़ीसादड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की भदेसर, कपासन एवं भोपालसागर उपशाखा के 20 नवंबर रविवार को होंगे। इस निर्वाचन के लिए प्रदेश सभा अध्यक्ष अरविंद व्यास, प्रदेश महिला मंत्री एवं जिला निवाचन अधिकारी जयमाला पानेरी, प्रदेश सचिव माध्यमिक शिक्षा रमेश चंद्र पुष्करणा, एवं जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत एवं जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए।
जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्षी ने बताया कि भदेसर उप शाखा के निर्वाचन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में होने वाले निर्वाचन के निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश भट्ट सेवा निवृत प्रधानाचार्य एवं पर्यवेक्षक तेजपाल सिंह शक्तावत जिला संगठन मंत्री, कपासन उप शाखा के राजकीय महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन में होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी जिला उप सभा अध्यक्ष कमल दाधीच, एवं पर्यवेक्षक जिला सभाध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, भोपाल सागर उप शाखा के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय भोपालसागर में होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण सिंह चुंडावत, ईकाबल हुसैन एवं पर्यवेक्षक जिला संरक्षक शांति लाल जागेटिया की नियुक्त किया गाया।
जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया की निर्वाचन में भाग लेने के लिए 3 वर्ष तक निरंतर सदस्यता एवं शिक्षक संदेश का सदस्य होना निर्वाचन प्रक्रिया प्रातः 9.00 बजे से प्रारंभ होगी।

Don`t copy text!