Invalid slider ID or alias.

राधाकृष्णन शिक्षिका सेना द्वारा आयोजित लहरिया महोत्सव झंकार 2022 की तैयारियां पूर्ण।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।


चित्तोड़गढ़।राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के द्वारा आयोजित लहरिया महोत्सव की तैयारियों हेतु होटल पद्मिनी में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

जिला महामंत्री कान सिंह सुवावा ने बताया कि रविवार सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होटल पद्मिनी में किया जाएगा एवं इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से शिक्षिका बहिनें चित्तौड़गढ़ के बहनों के साथ उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ लहरिया उत्सव से संबंधित अच्छी- अच्छी  प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनी एवं शिक्षिका सेना की प्रदेश संयोजिका सुनीता भाटी के साथ 50 महिलाएं भी उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गोड़ ने बताया कि शिक्षा विभाग के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयारानी भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर शिक्षिका को नवाचार के बारे में जानकारी देगी। साथ ही लाल सिंह अमराणा ने बताया कि यह चित्तौड़गढ़ जिले का शिक्षिका सेना के द्वारा पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में केवल मातृशक्ति ही उपस्थित रहेगी।

बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गौड़, प्रदेश सह संगठन मंत्री लाल सिंह अमराणा , प्रदेश प्रतिनिधि अनिल शर्मा, विद्याधर दशोरा, जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गौड़, राधाकृष्णन शिक्षिका सेना की जिला संयोजिका झूला लोढ़ा, शैलेंद्र निगम, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुणवंत पुर्बिया , उपाध्यक्ष आबिद हुसैन, कोषाध्यक्ष देवीलाल न्याती, उपशाखा अध्यक्ष सुनील पलोड़, तिलकेश टेलर शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि, हिम्मत  लाल कलाल,अभय सिंह, शिव कुमार वैष्णव ,धर्मेंद्र सिंह तंवर, यशपाल सिंह, जिला विधि प्रकोष्ठ प्रभारी लक्ष्मी नारायण शर्मा, शक्ति सिंह राव, प्रेमचंद सालवी, सुनील सोमानी,  दीनदयाल नाराणीवाल, लोकेंद्र भानु सिंह राव, सतीश दशोरा सहित अनेक सदस्य गण व पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रत्येक समिति के संयोजक ने अपने अपने कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

Don`t copy text!