Invalid slider ID or alias.

ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में दिखा चित्तौड़गढ़ जिले का महिला सशक्तीकरण, सीएम ने जिले की 2 महिलाओं को सम्मानित किया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। महिला समानता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में सीतापुरा स्थित जेईसीसी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में चित्तौड़गढ़ जिले में महिला सशक्तीकरण की छाप नजर आई। जिले की दो महिलाओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में सैकड़ों महिलाओं ने देखा।
इस दौरान चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की प्रधान देवेंद्र कंवर, अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, जिला परियोजना प्रबन्धक सहीराम, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग राकेश तंवर, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग राजकुमारी ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के उत्पादों तथा विभिन्न विभागों की महिला केन्द्रित योजनाओं की जानकारी परक प्रदर्शनी भी लगाई गई।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाकर समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश तंवर ने महिला समता दिवस मनाने के उद्देश्य और इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए बताया कि 1920 में अमरीका में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला। उसी की याद में महिला समता दिवस मनाया जाता है।
बेगूं की पिंकी और बड़ी सादड़ी की अनिता ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर राजस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चित्तौड़गढ़़ जिले की पिंकी वैष्णव और अनिता कुमवात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्मानित किया। पिंकी वैष्णव ब्लॉक बेगूं को उत्कृष्ट उद्यम प्रोत्साहन सी.आर.पी. के रूप में समानित किया गया। पिंकी ने आटा चक्की, किराने की दुकान, महिला जनरल स्टोर, पापड उद्योग आदि नये उद्यम शुरू करवाये और महिलाओ को आजीविका संवर्धन हेतु जोड़ा गया। वहीं, अनिता कुमावत ब्लॉक बडीसादडी ने बी.सी. सखी के रूप में राजस्थान में बैंक के माध्यम से सबसे ज्यादा लेन-देन करवाया और राजस्थान में सबसे ज्यादा कमीशन प्राप्त किया। अनिता कुमावत राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को बैक कार्य में निपुण बना रही है।

Don`t copy text!