Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-महिला समानता दिवस के उपलक्ष में निकाली रैली।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। राजीविका और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला समानता दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को रैली निकालकर महिला समानता एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। राजीविका से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिला कलक्टर कार्यालय से रोडवेज बस स्टैण्ड तक रैली निकाली।
अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राजीविका जिला परियोजना प्रबन्धक सहीराम, जिला प्रबंधक राजीविका चन्द्रशेखर शर्मा, गिरिराज, कार्यालय सहायक दीपिका साहू, भवानी शंकर सहित महिला एवं बाल विकास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शुक्रवार को सुनेंगे सीएम का संबोधन

26 अगस्त, शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से महिलाओं को संबोधित करेंगे। इसका लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग एवं राजीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भाग लेंगी।

Don`t copy text!