Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-नेहरू नगर में घर मे निकला सांप स्नेक केचर मनीष तिवारी ने पकड़कर जंगल मे छोड़ा।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@ डेस्क।

चित्तोड़गढ़। शहर के उप नगरीय क्षेत्र सेन्थी के नेहरू नगर में एक घर मे निकले सांप के बाद हड़कम्प मच गया।
सुरेन्द्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू नगर में स्थित सुनील राठी के मकान में रविवार देर रात्रि को एक सांप निकला जिसके बाद एकाएक हड़कम्प मच गया, जिसपर ओम जैन की सूचना पर जीव प्रेमी मनीष तिवारी तुरन्त मौके पर पहुचे ओर सांप को पकड़ डिब्बे में लिया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मनीष तिवारी ने बताया कि हालांकि इसके काटने से किसी को नुकसान नही होता क्योकि यह जहरीला सांप नही लेकिन इनको मारना नही चाइए इनकी सूचना हमें देवे ताकि इनको पकड़कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ा जा सके क्योकि ये हमारे इको सिस्टम के लिए अति आवश्यक होते है, साथ ही उन्होंने बताया कि सांप के काटने पर सरकारी अस्पताल जाए ना कि कोई अन्य उपचार करें, सरकारी अस्पताल में ही इसका अच्छा इलाज संभव है।

Don`t copy text!