Invalid slider ID or alias.

बिजयपुर सरपंच श्याम लाल शर्मा की अनूठी पहल बहनों को तिरंगा झंडा भेंट कर मनाया रक्षा बंधन पर्व।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिजयपुर सरपंच श्याम लाल शर्मा ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को आजादी अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा झंडा भेंट किया और उन्होंने इस झंडे को अपने घर पर लगाने हेतु प्रेरित किया। बहनों ने भी वचन दिया कि वह इस तिरंगे झंडे को आजादी के 75वे महोत्सव पर अपने घरों पर लगाएंगी और लोगों को भी प्रोत्साहित करेगी।

Don`t copy text!