Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले दल ने की जिला कलक्टर से मुलाकात।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। माउन्ट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने और 11 देशों में 4 लाख 25 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करने वाले सामाजिक युवा जाग्रति अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्वेद एडवेन्चर्स स्पोर्ट्स लॉगेस्ट वर्ल्ड ऑन फूट सेवा संस्थान के दल ने सोमवार को जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल से मुलाकात की। दल पर्यावरण, सड़क सुरक्षा व सामाजिक सुधार के संदेश लेकर निकला है।

साहस को सलाम …

कलक्टर पोसवाल ने दल के साहस और कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की प्रशंसा की। उन्होंने दल के सदस्यों से पर्यावरण सुरक्षा के लिए विभिन्न राज्यों एवं देशों में जारी कार्यक्रमों की जानकारी ली। पर्वतारोही दल के लीडर अवध बिहारी लाल उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से हरिद्वार, अजमेर, राजसमन्द होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंचे हैं। 30 जुलाई 1980 को लखीमपुर में आई बाढ़ में उनका पूर परिवार खत्म हो गया था। तभी से पर्यावरण संरक्षण को जीवन का लक्ष्य बना लिया। लखनऊ के जितेन्द्र प्रताप ने बताया कि भारत सहित अन्य 11 देशों की पैदल यात्र कर 14 करोड़ 50 लाख पौधे लगा गए हैं।
दल में महेन्द्र प्रताप और गोविंद नंद, विजय शंकर सहित 20 सदस्य हैं। सदस्यों ने देहदान संकल लिया है। वे पर्यावरण सरंक्षण बेटी बचाओ – बेटी पढाओ का संदेश भी दे रहे हैं।

Don`t copy text!