Invalid slider ID or alias.

अघोरी रूप धर कर हरियाली अमावस्या पर्व पर महादेव का किया सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक, भक्तों का लगा रहा तांता।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। शहर में स्थित श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्र भारती महाराज ने अघोरी रूप धर कर हरियाली अमावस्या पर महादेव का सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया।
महंत चंद्रभारती महाराज ने बताया कि हरियाली अमावस्या का मेवाड़ क्षेत्र सहित पूरे देश भर में विशेष महत्व है, परमपिता परमेश्वर सावन में आसमान से वर्षा करवाते हैं। जिसके बाद हरियाली अमावस्या पर प्रकृति अपने विशेष रूप को धारण करती है, जिससे हर जगह हरियाली, हरे पत्ते और हरा रंग होता है जिससे मन में धनात्मक परिवर्तन आता है। साथ ही परमेश्वर आसमान से पानी बरसाने के साथ किसानों को भी खुशहाली देते हैं। महादेव के भक्तो का भी कर्तव्य बनता है कि उन्हें प्रसन्न किया जाए, हरियाली अमावस्या के दिन श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में अघोरी रूप धर महादेव का सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक कर व झांकी सजाकर महादेव को प्रसन्न करने की कोशिश की गई है।
मंदिर के पंडित श्रवण सामवेदी ने बताया श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया गया जिसमें 151 किलो दूध 101 लीटर गन्ने का जूस और फलों का रस, आम, अनार, मोसम्बी, नारियल पानी, पपीता जूस और गंगाजल एवं अनेक प्रकार की औषधियों से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें इक्कीस ब्राह्मणों ने रुद्री पाठ कर श्री हजारेश्वर महादेव को सुनाया।
अभिषेक के दौरान विष्णु शर्मा, जुगल किशोर व्यास, अनिल ईनाणी, अभिनंदन काबरा, योगेश पुरी गोस्वामी, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा, कौशलेंद्र शर्मा, शिव प्रकाश, मुरलीधर, गोपाल शर्मा, अंकित शर्मा, शुभम शर्मा, कुलदीप शर्मा सहित कही ब्राह्मण एवं श्रद्धालु का झांकी सजाने एवं अभिषेक में सहयोग रहा है।

Don`t copy text!