Invalid slider ID or alias.

डुंगला- चिकारडा से सोमवार को निकली कावड़ यात्रा, धनेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक।

वीरधरा न्यूज़। डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।
चिकारड़ा।पवित्र सावन माह में चिकारडा के सांवलिया जी चौराहा से ग्रामीणों का एक जत्था कावड़ यात्रियों के साथ धनेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए डीजे साउंड पर निकला। रास्ते भर ग्रामीण डीजे की साउंड पर नाचते गाते भोलेनाथ के जयकारों के साथ धनेश्वर महादेव पहुंचा। आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस कावड़ यात्रा में कावड़ियों की संख्या अर्धशतक के लगभग थी। चिकारड़ा से प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा धनेश्वर महादेव को जाती है। जहां पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ अभिषेक किया जाता है। इसी परंपरा के निर्वहन के साथ सोमवार को चिकारड़ा से कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। बीच रास्ते में भोलेनाथ के भक्तों पर फुल वर्षा की गई। वही रास्ते पर अल्पाहार की व्यवस्था रही। कावड़ यात्रा चिकारड़ा से आरंभ होकर अकोला गढ़, आसावरा माता, भदेसर होते हुए धनेश्वर महादेव पहुंचें । आयोजकों द्वारा कावड़ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए ग्राम में अनाउंसमेंट करवाया गया। इससे पूर्व भी समस्त ग्रामीणों को आह्वान किया गया था। पवित्र श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए भोलेनाथ के भक्त चिकारडा से धनेश्वर महादेव कावड़ यात्रा मैं सम्मिलित होकर पुण्य का लाभ लेंने पहुँचे। आयोजकों के आह्वान पर कावड़ यात्रा में सम्मिलित सभी यात्रियों व आगन्तुको को भोजन धनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में करवाया गया। 20 से अधिक जोड़ों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वही एकल परिवार जन द्वारा भी जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की गई। भक्तों द्वारा देश सदा खुश रहे अमन चैन से रहे इसको लेकर भगवान से आशीर्वाद मांगा। इस कावड़ यात्रा को लेकर चिकारड़ा चौकी का पुलिस जाब्ता तैनात था।

Don`t copy text!