Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-पौधारोपण कर लिया हरियाली बचाने का संकल्प।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@ श्री महेन्द्र धाकड़।

चितौड़गढ़। गंगरार उपखंड के साडस ग्राम पंचायत में शुक्रवार को गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित शिव वाटिका में युवाओं द्वारा पौधारोपण किया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम युवा कार्यकर्ता मोनू सोमानी ने बताया की जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। अमूमन सभी मज़हबों में पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय, वैष्णव मोनु सोमानी, सुरेश पुरोहित, रतन सुथार, रतन शर्मा, विकास तिवारी, कैलाश गाडरी मौजूद रहे ।

Don`t copy text!