Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-स्पिक मैके के तत्वावधान में शताब्दी मलिक की बराड़ा ओर स्टेशन विद्यालय में हुई प्रस्तुतियां।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। स्पिक मैके की कार्यशाला प्रस्तुति के अन्तर्गत शनिवार को शताब्दी मलिक द्वारा शास्त्रीय नृत्य ओडिसी की पहली प्रस्तुति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बराडा में हुई। प्रधानाध्यापक हरखा राम खाती ने कलाकार का स्वागत किया। यहाँ सुनिल शर्मा, हंसराज सालवी, मंजू, कुंज बिहारी पालीवाल, भोपाल सिंह भाटी, सोनिया वैष्णव, दुर्गा जाट उपस्थित थे।
दूसरी प्रस्तुति महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय स्टेशन में प्रधानाचार्य ज्योति लढा की अध्यक्षता मे हुई।
दीप प्रज्वलित करने के पश्चात ज्योति लढा व इन्दर मोहनसिंह छाबड़ा ने कलाकार व अतिथि का स्वागत किया।
निर्मला काबरा, विकास सिंह, ममता, सूर्य कान्त सेनी, लोकेश सोनी सहित स्टाफ मौजुद था।
पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे.पी. भटनागर ने बताया कि देवा प्रसाद दास घराने की ओडिसी की अन्तर्राष्ट्रीय नृत्यांगना शताब्दी मलिक ने मंगलाचरण में देवी-देवताओं की स्तुति की। 5 भेद बताऐ, मंगलाचरण, स्थाई, पल्लवी, अभिनय व मोक्ष। गुरु
ब्रहा : से शुरूआत की, त्रिखण्डी प्रणाम मे सबसे पहले ईश्वर, गुरु अन्त में दर्शको को प्रणाम करके बताया। हस्त मुद्राओ के 24 प्रकार बताऐ। बच्चों को अर्ध पताका , करतरी मुख, अर्ध चन्द्र को नृत्य मे कैसे प्रयोग करते है बताया। हाथी, शेर व सर्प की चाल बताकर नृत्य मे प्रयोग बताया। रामायण की छोटी छोटी कहानियों को नव रस मे बताया। भटनागर ने बताया कि ओडिसी की आज ये अन्तिम प्रस्तुतियां थी।
सोमवार से कथक की 12 प्रस्तुतियां नेपाल मूल की अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार लीना मालाकार द्वारा दी जाएगी।

Don`t copy text!