Invalid slider ID or alias.

कायस्थ समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सर्किट हाउस में बैठक संपन्न।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। नौकरियों के साथ ही अब कायस्थ समाज का देश की राजनीति में प्रतिनिधित्व कम होता जा रहा है। हम बुद्विजीवी कौम है और यही कारण है कि आपसी प्रेम और सहयोग तो है लेकिन मतभेद बने रहते है। अब जरूरत है कि देश का कायस्थ समाज एक हो और आन्तरिक संगठन मजबूत हो जिससे हम राजनीति में अपना प्रतिनिधित्व हासिल कर पाएं।
यह बात रविवार को सर्किट हाउस में राष्ट्रीय कायस्थ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिन्हा, मुम्बई ने कही। उन्होने कहा कि जो दल कायस्थ समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा उसी के साथ देश का कायस्थ समाज रहेगा।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के मुख्य संयोजक कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सक्सेना, चित्तौड़गढ़ ने स्वागत उद्वबोधन देते हुए कहा कि साधन संपन्न जातियां एकता के अभाव में नष्ट हुई है। कायस्थ समाज को व्यक्तिगत लाभ की अपेक्षा कायस्थ समाज के सामूहिक हित को तवज्जो देने की जरूरत है। उन्होने बताया कि घर-घर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का संदेश देने की कार्ययोजना तैयार कर महाअभियान तेज करने की रणनीति तैयार कर ली गई है ।
मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजन सक्सेना, भोपाल ने कहा कि अगर अब भी कायस्थ समाज एक नही हुआ तो आने वाले समय में समाज कमजोर होता चला जाएगा। झारखंड के प्रतिनिधि आशीष सिन्हा, रांची ने भगवान श्री चित्रगुप्त का घर-घर संदेश महाअभियान से दूसरी जातियों को जोड़ने पर जोर दिया। उत्तरप्रदेश के प्रतिनिधि एस.पी.वर्मा लखनऊ ने पूरे देश में कायस्थ जाति को एक मंच पर लाने की रणनीति पर काम करने के लिए कहा। सुबोध श्रीवास्तव, दिल्ली ने बताया कि कायस्थ समाज के छोटे-छोटे संगठन अच्छा कार्य कर रहें है और हमें उन्हे भी अपने साथ जोड़ना चाहिए। बिहार के प्रतिनिधि प्रमेन्द्र सिन्हा, पटना ने बिहार में कायस्थ समाज की वर्तमान स्थिति के बारें में अवगत कराया।
राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उमेश माथुर, जोधपुर ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में अनिल सक्सेना के नेतृत्व में कायस्थ संपर्क अभियान चलाया गया था, उसी प्रकार देश में कायस्थ महासंपर्क अभियान चलाया जाना चाहिए। महिला राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट कुसुमलता भटनागर ने सक्रिय कायस्थजन को संगठन से जोड़ने के लिए कहा। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डाॅ. कल्पना सक्सेना ने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जिम्मेदारी देने की आवश्यकता बताई।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सहसंयोजक अखिलेश श्रीवास्तव, युवा नेता शाश्वत सक्सेना,सन्ध्या सिन्हा, मुम्बई, प्रीति खरे टीकमगढ़, राजेश खरे भोपाल , निशी श्रीवास्तव जोधपुर, कमलेश माथुर जोधपुर, राजस्थान प्रदेश संयोजक गौरीशंकर भटनागर उदयपुर, विष्णु भटनागर उदयपुर, गौरव श्रीवास्तव जयपुर, महेन्द्र श्रीवास्तव पुणे, गिरीश भटनागर पवन सक्सेना, रीतेश सक्सेना, जीतेश श्रीवास्तव, प्रदीप भटनागर, अंजली भटनागर, पारसराज सक्सेना, अंकिता सक्सेना, आरती सक्सेना,सुनीता सक्सेना, श्रीति सक्सेना, गीता देवी भटनागर, नरेंद्र माथुर, चंदकिशोर सक्सेना, हीरा सिंह माथुर, नीतू खरे, आकांक्षा खरे, प्रीति खरे, आदित्य सक्सेना, नीतू खरे, आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
बैठक से पूर्व श्री चित्रगुप्त मंदिर में महाआरती की गई और उसके बाद सभी का आपस में परिचय कराया गया। संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया और श्री चित्रगुप्त मंदिर मंडल के व्यवस्थापक अमित श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।

Don`t copy text!