Invalid slider ID or alias.

भैंसरोडगढ़-गोपालपुरा में नस्सा के देवनारायण भगवान के दर्शन कर सांसद जोशी कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू।

 

वीरधरा न्यूज़।भैंसरोडगढ़@ श्री कैलाश पूरी गोस्वामी।
भैंसरोडगढ़। चित्तौड़गढ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी गुरुवार को दोपहर बाद ग्राम गोपालपुरा में पहुचे जहा नस्सा के देवनारायण भगवान के दर्शन किए एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सांसद जोशी का स्वागत किया। सांसद जोशी ने क्षेत्र की समस्या कार्यकर्ताओं से जानी क्षेत्र में वर्तमान में ग्राम गोपालपुरा से बोराव तक ठेकेदार द्वारा खोदा गया रोड जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उस कार्य को शीघ्र चालू करवाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मांग की है इस पर सांसद जोशी ने शीघ्र चालू करवाने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रभुलाल बलाई मांग की कि नई आबादी वर्तमान में चरागाह में है इसको आबादी में लिया जावे, इस पर सांसद जोशी ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर भेजो शीघ्र आबादी में लिया जाएगा। साथ ही देवनारायण मंदिर के वहां सामुदायिक भवन की भी मांग की इस पर कहां की आबादी में होने के बाद यह मांग पूरी कर दी जाएगी। कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग रखी पिछले 2 वर्ष से अधिक हो गए भैंसरोडगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया पद खाली पड़ा है शीघ्र मंडल अध्यक्ष की घोषणा करवाने के लिए मांग रखी इस पर सांसद ने प्रदेश उपाध्यक्ष होने के नाते शीघ्र भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भैंसरोड़गढ़ की घोषणा करवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश पुरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बंटी मेवाड़ा, पूर्व ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश धाकड़, पूर्व उप प्रधान प्रतिनिधि सुनील जैन, भाजपा कार्यकर्ता रामलाल भील, मनोज मेवाडा, घीसा लाल धाकड़, कैलाश चंद्र मेवाड़ा, संजीव गोस्वामी, रोड़ा लाल भील ,मोहन लाल भील, लक्ष्मण सिंह, शंभू नाथ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Don`t copy text!