Invalid slider ID or alias.

जाशमा- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम खुलने से जाशमा में हर्ष की लहर।

वीरधरा न्यूज़।जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।

जाशमा। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार शर्मा एवं चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक दिलीप नेभनानी की अनुशंसा पर स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम खुलने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष की लहर छा गई विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कि मांग पूर्व से ग्राम वासियों द्वारा की जा रही थी जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच देवी लाल लोहार महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति भोपाल सागर से ब्लॉक संयोजक दिलीप कुमार जैन पूर्व पंचायत समिति सदस्य शांति लाल जाट लोकेश रुणैजा जगदीश चंद्र जाट संजय सैन आदि ने राज्य सरकार एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति का आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!