Invalid slider ID or alias.

पन्ना ग्रुप लीडर संगीता के जन्मदिन के पर ग्रुप सदस्यों द्वारा गांधीनगर गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर जन्मदिन मनाया।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा चित्तौड़गढ़ के द्वारा की जा रही गतिविधियों के अन्तर्गत पन्ना ग्रुप लीडर संगीता कलनतरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ग्रुप सदस्यों द्वारा गांधीनगर गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाने के पश्चात स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम रही रेखा न्याति एवम द्वितीय रही अनीता सोमानी का हार्दिक अभिनंदन किया गया।
मिडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि शीला भराड़ीया, मधु आगल,नेहा जागेटिया, आशा ईनाणी, सलोनी न्याति,मोनिका चंडक, रेखा न्याति,शारदा न्याति के अतिरिक्त अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा चित्तौड़गढ़ की अध्यक्ष उषा राधड, उपाध्यक्ष लीला अगाल, उपाध्यक्ष स्नेहलता भंडारी, उपाध्यक्ष शशि सनाढ्य, सदस्य विस्तार प्रमुख अर्चना मोदानी,रत्न काबरा उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी प्रिया बोहरा, वंदना अग्रवाल, संगीता कलांत्री आदि विजेताओं को कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया।

Don`t copy text!