Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-नगर पालिका कॉलोनी में मातृ शक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़।विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले मातृ शक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा अंजनी महिला मंडल की बहनों ने मिलकर नगर पालिका कॉलोनी स्थित अर्चना बृजेश मोदानी के निवास पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन करते हुए धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया, इस अवसर पर राम दरबार की मनोहर झांकी भी सजाई गई।
इस अवसर पर कमलेश उपाध्याय, सुमित्रा साहू, शिवानी साहू,सरस्वती शर्मा,उमा शर्मा, शीला मिश्रा, सुमन सूरेलिया, बाली देवी, प्रीती मीणा, सुनिता शर्मा, सावित्री शर्मा, मुनेशी, रतन काबरा, रेखा प्रसाद,तुलसी काकरदा, ललिता, प्रतिभा गुप्ता सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम समाप्ति पर आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, आयोजक बृजेश मोदानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Don`t copy text!