Invalid slider ID or alias.

शहर में कांग्रेस अम्बेडकर ने निकाली रैली और अम्बेडकर प्रतिमा पर सभा कर याद किया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौडगढ। अखिल भारतीय कांग्रेस दल (अम्बेडकर) के बेनर तले पुठोली अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई और कई कार्यक्रम हुए। हालांकि प्रशासन ने इसकी इजाजत नही दी थी, लेकिन देश के संविधान निर्माता का जन्मदिन होने से पार्टी ने बिना बेण्डबाजे डीजे और सादे रूप मे आयोजन किये।
प्रारम्भ में पुठोली अम्बेडकर सर्कल पर केवल कांग्रेस दल अम्बेडकर के पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और बाबा साहेब अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर जन्मोत्सव पर बालिका रितिका घावरी ने जैसे ही बाबा साहब के नाम का केक काटा, बाबा साहब अम्बेडकर अमर रहे , जय भीम के नारे गुंजायमान हो उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस दल (अम्बेडकर) के राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मीनारायण परमार, विशिष्ट अतिथि महिपालसिंह पुठोली सरपंच एवं अभियन्ता अनिल सुखवाल जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी चित्तौड़गढ़ थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम घावरी द्वारा की गई।
इसके बाद पुठोली अम्बेडकर सर्कल से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम घावरी, प्रदेश सचिव लक्ष्मणलाल डेलवास एवं नगर अध्यक्ष गोपाल ओड के नेतृत्व में वाहन रैली शुरू हुई जो चन्देरिया कलेक्ट्रेट, बस स्टेण्ड , सुभाष चौक, राणा सांगा बाजार होते हुए किलारोड स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर पहूंची।
जहां पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारे लगाये।
यहां पर सभा भी हुई जिसमें बाबा साहब के जीवन दर्शन पर वक्ताओ ने प्रकाश डाला तथा कांग्रेस दल (अम्बेडकर) पार्टी को जन जन तक पहूंचाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय वंचित लोकमंच सफाई प्रकेाष्ठ के जिलाध्यख रमेश छपरीबन्द, कांग्रेस सदस्य संजय देसाई, निशान्त देसाई (छोटा टाईगर), आजाद खान, देवराज रेगर, राहुल रेगर, कैलाश रेगर, किशन रेगर, सुरज रेगर, विजय पंवार, गणेश जटिया, करण जटिया, भैरू रेगर, कमलेश रेगर, किशन सालवी, कैलाश सालवी, सत्तु रेगर, शुभम गावरी, प्रहलाद रेगर, प्रहलाद सालवी, मनमोहन सालवी, महावीर सालवी आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव लक्ष्मणलाल डेलवास ने किया और नगर अध्यक्ष गोपाल ओड एवं राजेन्द्र घावरी ने सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!