Invalid slider ID or alias.

डुंगला-पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट में वान्छित 1 वर्ष से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।
डूंगला। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट में धारा 173 सी.आर.पी.सी. में वान्छित 1 वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। बड़ीसादड़ी वृताधिकारी नगेन्द्र कुमार वृत बड़ीसादड़ी के निर्देशानुसार उप निरीक्षक गोकुल लाल डांगी इंचार्ज थानाधिकारी मंगलवाड के निर्देशन में फरार अपराधियों की धर – पकड अभीयान के दोरान थाना के एनडीपीएस एक्ट में 1 वर्ष से फरार वान्छित अभियुक्त राहुल पिता सूरजमल बन्जारा निवासी लासुरडी थाना जावद जिला नीमच मध्य प्रदेश को गिरफतार किया जाकर उक्त अभियुक्त से प्रकरण मे जप्त 136 क्विटल डोडा चुरा कहां लाने एवं कहां पहुचाने के सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त का पी सी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अनुसंन्धान जारी है। पुलिस टीम उप निरीक्षक गोकुल लाल डांगी, सहायक उप निरीक्षक असराम, कांस्टेबल सांवर मल राकेश कुमार थे।

Don`t copy text!