Invalid slider ID or alias.

कपासन-आज़ादी की 75वीं वर्ष गांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन निकली शौभा यात्रा।

 

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रोशन लाल रैगर।

कपासन। नगर में निकली दांडी यात्रा संयुक्त सचिव कला साहित्य संस्कृति एवम पुरातत्व विभाग राजस्थान सरकार एवम् जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी कपासन के आदेशानुसार स्वंत्रता की 75वीं वर्ष गांठ पर अमृत महोत्सव के तहत आज कपासन नगर में उपखंड स्तरीय शांति एवम् अहिंसा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिती के संयोजन में दांडी मार्च एवम् जन कल्याण यात्रा का आयोजन किया गया। दांडी मार्च राजकीय माध्यमिक विद्यालय कपासन से तहसीलदार बसंत मीणा, बी डी ओ सुरेश चंद्र गोस्वामी, गांधी जीवन दर्शन समिती संयोजक शंकर लाल प्रजापत, सी बी ई ओ कृष्णा चास्टा, सी डी ई ओ घन श्याम गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दांडी यात्रा कचहरी स्कूल से सोनारिया मंदिर, सदर बाजार, कुम्हार मोहल्लाबस स्टैंड होते हुए गांधी वाटिका में संपन्न हुई। सीडीपीओ सत्य नारायण सोमानी, लक्ष्मी नारायण आचार्य, विधान सभा युथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चौधरीमेवदा, रोशन मेवाड़ी, हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, अख्तर बुखारी, गुड्डू खान, विजय बारेगामा, भवानी शंकर लोहार, हेड कांस्टेबल रतन लाल जाट ट्रैफिक इंचार्ज जितेंद्र गुर्जर, कुंदन कोदली, विशाल कोदली आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!