Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-भाजपा सावा मंडल में पन्ना प्रमुख नियुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ, पूर्व प्रधान को भी बनाया गया पन्ना प्रमुख।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश मे 26 मार्च शनिवार से पन्ना प्रमुख अभियान का आगाज हुआ जिसके तहत चितौड़गढ़ मे भी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी सावा मण्डल द्वारा पन्ना प्रमुख अभियान की शुरूआत की गई।
प्रवक्ता शोभालाल डांगी ने बताया कि भाजपा सावा मंडल अध्यक्ष रतन डांगी ठिकरिया, महामंत्री नरेश जाट ने पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ को बूथ नंबर 221 पेज नं 9 का पन्ना प्रमुख बनाकर पन्ना प्रमुख अभियान की विधिवत शुरूआत की गई।
मंडल अध्यक्ष रतन डांगी ने बताया कि अभियान छह अप्रेल तक चलेगा एवं भाजपा सावा मण्डल द्वारा सभी 50 बूथो पर लगभग दो हजार पन्ना प्रमुख बनाये जांयेगे।
पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता प्रवीण सिंह राठौड़ ने पन्ना प्रमुख अभियान की शुरूआत करते हुए कहा की पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा है। पन्ना प्रमुख कहने को तो एक कार्यकर्ता होता है जिसे मतदाता सूची के एक पन्ने के 30 वोटरों की जिम्मेदारी दी जाती है,वह मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख होता है। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने 30 वोटर से बात करके उनसे संपर्क करके यह तय करें कि वह सभी मतदान करें और बीजेपी के पक्ष में वोट करें। एवम भाजपा की जनकल्याणकारी योजना को घर घर तक पहुंचाना है,।
गुजरात, उत्तरप्रदेश की तरह राजस्थान में भी पन्ना प्रमुख पार्टी का महत्वाकांक्षी अभियान है।
इस दौरान देवीलाल जाट, भगवतीलाल शर्मा,देवराज सेन,गोपाल गाडरी, अमृत वैष्णव, रामनारायण गाडरी, रामचंद्र डांगी,भारत सिंह, सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Don`t copy text!