Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-महेश सेवा समिति ने सुभाष चौक पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। सोमवार को जौहर श्रद्धांजली समारोह (शोभायात्रा) का महेश सेवा समिति गांधीनगर द्वारा सुभाष चौक पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
महेश सेवा समिति गांधीनगर के मंत्री कैलाश भुतडा ने बताया कि श्रद्धांजली समारोह में पधारे सभी अतिथियो, शोभायात्रा में शामिल सभी गणमान्य नागरिकगण और साथ चलती हुई झांकियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अध्यक्ष सुरेश बांगड, मंत्री कैलाश भूतडा, कोषाध्यक्ष कमलेश डाड सांस्कृतिक मंत्री विनोद कुमार न्याती, वरिष्ठ संरक्षक रामेश्वर लाल काबरा, सह मंत्री रामपाल डाड, सदस्य आशीष सोमानी, मनोनीत सदस्य ओम भण्डारी पुर्व अध्यक्ष भरत जागेटिया, कन्हैयालाल नाराणीवाल, शिव गट्टाणी, मुकेश आगाल, प्रमोद काबरा, अंकित गट्टाणी, मीहीर भराडिया एवं गांधीनगर के समस्त समाजजन स्वागत में उपस्थित रहे। साथ ही महेश सेवा सदन समिति गांधीनगर द्वारा शोभयात्रा में पधारे मेवाड दरबार का भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Don`t copy text!