Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-पिंकी सोमानी मातृ शक्ति वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। हिंदू राष्ट्रीय स्वाभिमान संघ के प्रदेश प्रवक्ता लोकेश त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के महामंत्री महेंद्र सिंह सुरजनियास की अनुशंसा पर पिंकी सोमानी राजगढ़ को मातृ शक्ति वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस दौरान जिले के महामंत्री कीर्ति ध्वज सिंह मान्यास, रामेश्वर लाल जाट, गौ रक्षा विभाग प्रदेश अध्यक्ष किशन जाट, जिला अध्यक्ष जवान सिंह, संभाग अध्यक्ष प्रेमलता जाट नाहरगढ़ आदि उपस्थित रहे।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी सोमानी ने कहा कि मैं हर समय संघ के लिए अपनी सेवा देने के लिए तत्पर रहूंगी और संघ को आगे गतिमान करने के लिए हर समय प्रयत्न करती रहूंगी और उन्होंने आग्रह किया है कि नव वर्ष पर अपने घर के बाहर दीप प्रज्वलित कर हिन्दू नववर्ष का स्वागत करें।

Don`t copy text!