Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-महिला सुरक्षा सखी योजना को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क
चित्तौड़गढ़। राज्य में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से महिला सुरक्षा सखी योजना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें चित्तौड़गढ़ जिले से जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, एसपी प्रीती जैन, जिला परिषद् सीईओ अपर्णा गुप्ता सहित जिलेभर से कई महिलाएं एवं बालिकाएं जुड़ीं। वीडियो कॉन्फ्रेंस में महिला सुरक्षा को लेकर उठाए गए क़दमों की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा सखी पर पांच मिनट की फिल्म का प्रदर्शन किया गया। महिला सुरक्षा सखी मार्गदर्शिका एवं संदर्शिका का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन भी किया गया। इस मौके पर महिला सुरक्षा सखी पहचान बैज को मुख्यमंत्री ने लांच किया। वीसी में महिला सुरक्षा सखियों से संवाद भी किया गया। वीसी में राजस्थान के कई गणमान्य मंत्रीगणों ने भी अपना उद्भोदन दिया। निदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी द्वारा धन्यवाद उद्भोदन दिया गया।

Don`t copy text!