Invalid slider ID or alias.

डुंगला-भारतीय किसान संघ ने बुधवार को अफीम खराबे को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।
डूंगला। भारतीय किसान संघ ने बुधवार को अफीम खराबे को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन जानकारी में किसान संघ अध्यक्ष डूंगला दुर्गेश जोशी ने बताया कि अफीम किसान संघ , भारतीय किसान संघ के साथ समस्त किसान संघ डूंगला की ओर से अफीम फसल तथा समस्त प्रकार की फसलों में नुकसान को लेकर राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री , नारकोटिक्स विभाग को उपखंड अधिकारी डूंगला मोहर सिंह मीणा के मार्फत ज्ञापन दिया गया। जिसमें अफीम फसल में खराबी को लेकर औसत और मार्फिन राहत प्रदान करने के लिए तथा खराबे का मुआवजा और बैंक ऋण से राहत प्रदान करने हेतु मांग की गई। ज्ञापन के कार्यक्रम में किसानों द्वारा नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी डूंगला को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने में अफीम किसान संघ अध्यक्ष डूंगला दुर्गेश जोशी एडवोकेट, संरक्षक गणपत सिंह चुंडावत, भगवती लाल पुष्करणा, कोषाध्यक्ष पूनम चंद, राजमल तेली, सचिव पहलाद तेली, रामेश्वर लाल गुर्जर, करसाना सरपंच रामेश्वर लाल कुमावत, भगवती लाल तेली, हीरा लाल श्रीमाली , हीरालाल पाटीदार उपाध्यक्ष, शंकर लाल सुथार, गोविंद सिंह किशन करेरी, उदय लाल जाट, भारतीय किसान संघ डूंगला तहसील अध्यक्ष काशीराम, विष्णु प्रकाश अहीर ,प्रहलाद अहीर, श्री लाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य नारायण सुथार, महेश व्यास , प्रहलाद शर्मा ,बद्रीलाल जाट सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
सभा को दुर्गेश जोशी द्वारा संबोधित किया गया।

Don`t copy text!