Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम मे सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्राधिकरण अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रतन कुमार अतिरिक्त जिला कलक्टर, अपर्णा गुप्ता मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे।
जाड़ावत द्वारा अपने उदबोधन मे बताया गया कि महिलाओं का समाज मे विशेष स्थान है। ऐसा कोई कार्य नही है, जो महिला नही कर सकती है। उन्होने अपने उद्बोधन मे झांसी की रानी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी विदुषी महिलाओ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये गये कार्यो के बारे मे बताया। कहा कि वर्तमान समय मे बेटा और बेटी मे कोई फर्क नही है। आज के समय मे बेटीयां भी समाज एवं राष्ट्र के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
राकेश तंवर सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अतिथियो का स्वागत एवं कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिलाओं हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर स्वामी ने महिला व पुरुषों को समान बताते हुए कहा कि महिलाए भी पीछे नहीं रही है। महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे किए गए कार्यो का उदाहरण देते हुए सभी को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होनेे कहा की बेटियां बहुत भाग्यशाली होती है।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र ऐराल के बच्चो एवं खुशी परियोजना द्वारा बाल विवाह पर नाटक मंचन तथा शिला चौधरी एण्ड ग्रुप द्वारा नृत्य एवं प्रियांशी बाथरा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास कर्मीयों को प्रमाण पत्र व 11000/- रुपये की राशि से जिले की साथिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी को सम्मानित किया गया।
जिले मे कार्यरत आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी को माता यशोदा पुरस्कार प्रदान किया गया। निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता मे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन, आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग चित्तौडगढ राजकुमारी खोरवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रवि मीणा, मंगलेश्वर शर्मा, अनुप सोनी, रवि कुमार, मांगीलाल बाथरा, रतन बिश्नोई एवं अन्य विभागिय स्टॉफ सहित लगभग 500 आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी एवं साथिने उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिभा पगारिया एवं समता भटनागर द्वारा किया गया।

Don`t copy text!